जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में गो-आश्रय स्थल संबंधी बैठक सोमवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने गौशाला के रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि हर गौशाला के लिए जो नोडल ऑफिसर नामित हैं उनकी बैठक कराते हुए गोचर की टैगिंग हर गौशाला पर कराई जाए एवं नेपियर घास की खेती भी कराई जाए। जरूरत पड़ने पर ग्राम निधि से व्यय किया जाए। कृषि विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाते हुए एक अभियान चलाकर गोचर को कब्जा मुक्त किया जाए। उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि गौशालाओं में चारा, भूसा, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराएं एवं चारा, भूसा इत्यादि का भुगतान भी कराना सुनिश्चित करें जिससे इनके क्रय में पारदर्शिता बनी रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने एग्री स्टैक के का य की प्रगति, रियल टाइम खतौनी, वेदर स्टेशन के निर्माण, एंटी भू-माफिया, बिजली आर.सी. रिकवरी की भी समीक्षा की और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी द्वय राम अक्षयबर चौहान, गणेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
गौशाला के रख-रखाव प्रगति की डीएम ने की समीक्षा बैठक

Previous article
Next article


