Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमोहर्रम जुलूस के दौरान लगे आपत्तिजनक नारे

मोहर्रम जुलूस के दौरान लगे आपत्तिजनक नारे

  • एक दिन बाद हुआ वीडियो वायरल
  • पुलिस ने ३३ लोगों को उठाया, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित गोधना बाजार में मुहर्रम पर निकाले गए ताजिए के जुलूस में युवाओं ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जिसका वीडियो सोमवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी होते ही सरकारी महकमे के जिम्मेदार अधिकारियों में खलबली मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल वीडियो का संज्ञान लेकर देर रात गोधना बाजार पहुंच कर ३३ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी गई। वहीं सोमवार की रात में गोधना बाजार समेत आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह का कहना है कि ताजिया जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के वीडियो के आधार पर ३३ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।