जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र निवासी एक युवक गोवध निवारण अधिनियम के तहत मंगलवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। बतौर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के निर्देशन में तलाशी अभियान के दौरान मंगलवार को उपनिरीक्षक सुनील कुमार के हत्थे गोवध निवारण अधिनियम का आरोपी डकहा कम्मरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय शादाब अंसारी पुत्र आफताब गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय को भेज दिया। इस दौरान हेड कांस्टेबल विनोद यादव और आशू कुमार मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
गोवध निवारण अधिनियम के तहत युवक गिरफ्तार


