- मामला गांव की पुरानी रंजिश का
- पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के एक नामजद आरोपी गिरफ्तार किया
जौनपुर धारा, खेतासराय। शुक्रवार की भोर क्षेत्र के मझौरा गांव मे बदमाशों की गोली से घायल मत्स्य पालक अबूजर की लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गईं। पीएम के बाद शव देर शाम शाहगंज पहुंचने पर अन्तिम संस्कार होगा। पुलिस एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। घायल की मौत के बाद अब आरोपियों पर हत्या की धारा लगेगी। जानकारी के अनुसार मझौरा गांव निवासी अबूजर उर्फ रूसतम 48गांव के अपने मत्स्य तालाब वेâ किनारे बने कमरे मे सोए थे 29सितम्बर की भोर मे जब पेशाब करने के लिए भोर मे कमरे से बाहर आए तो गांव के यासिर, आरिफ उर्फ गुड्डू तथा एक अन्य अज्ञात ने अबूजर के ऊपर फायर कर दिया था। दो गोली अबूजर के पेट मे लगी थी। अबूजर को पहले जिला अस्पताल बाद मे लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया था। बीती रात डेढ़ बजे घायल अबूजर उर्फ रूसतम की उपचार के दौरान मौत हो गईं। मृतक के भाई जावेद ने तहरीर मे आरोप लगाया है कि गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान ओबेद के सभी कार्य पूर्व प्रधान सूबिया व उसके पति अफरोज उर्फ बबलू उर्फ वसीम जफर देखते है। मृतक अबूजर ने अधिकारियो से गांव मे सरकारी धन के गबन की शिकायत की थी। आरोप है की इसी रंजिश में हत्या की गई है।मृतक अबूजर गांव मे रहकर मत्स्य पालन का कार्य करते थे उनकी की पहली पत्नी से एक पुत्र अब्दुल्ला 18 व एक पुत्री सानिया 16 हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी पत्नी सीमा से एक पुत्री सायमा 12 है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया की घायल युवक अबूजर की उपचार के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल मे मौत की सूचना मिली है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमे की धारा हत्या मे परिवर्तित कर दी जाएगी। नामजद आरोपियों मे से एक आरिफ उर्फ गुड्डू निवासी मझौरा को क्षेत्र के मानीकलां क्रासिंग से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



