- किसानों ने गांधी जी व शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन किया अर्पित
जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर क्षेत्र के किसानों ने किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क चंदवक में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने गांधी जी व शास्त्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश के प्रति दिए गए योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित किया। संचालन पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम ने किया। इस अवसर पर अरविन्द पाण्डेय, प्रधान अमरजीत यादव, रामेश्वर सिंह, भोनू यादव, श्याम बहादुर सिंह, हरिप्रसाद सिंह, अरुण कुमार चौबे, महेंद्र प्रसाद, बंसराज नाविक, शिवम प्रकाश, पूर्व छोटे लाल चौबे, सुजीत, अमित, जाकेश भास्कर, महेंद्र गुप्ता, रामप्रवेश प्रजापति, रामकुमार प्रजापति, राजपति प्रजापति सहित अन्य लोग थे।
- मंडी समिति की चतुर्थी श्रेणी की महिला कर्मी की मौत
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में तैनात चतुर्थ श्रेणी की महिला की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद पडोसियों ने सूचना परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुचें परिजन शव को अपने साथ लेकर घर चले गए।
सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के बचनपट्टी गांव निवासी 54 वर्षीय फूलमती पत्नी स्व.रामप्यारे नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थी। रविवार की रात मंडी परिसर स्थित आवास पर भोजन करके लेटी हुई थी कि अचानक देर रात तबियत बिगड़ने पर साथ रह रहे नातियों ने इसकी सूचना पडोसियों को दिया। पडोसियों ने महिला को इलाज हेतु एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पडोसियों ने मृतका के परिजनों को दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को अपने साथ अपने घर सुल्तानपुर जनपद के बचनपट्टी लेकर चले गए। वहीं म़ृतका से सिर्फ एक पुत्री है। वह भी अपने पति के साथ अपने घर रहती है। वही अपनी मां की सेवा करती थी। इस सम्बंध में पूछे जाने पर मंडी सचिव गुलाब सिंह ने बताया की मंडी समिति मे चपरासी पद पर 2013से तैनात थी। चतुर्थ श्रेणी महिला की हृदयगति रुकने से मौत हो गई है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
- मारपीट में ब्लाक प्रमुख के करीबी सहित सात पर केस दर्ज
जौनपुर धारा, खुटहन। शाहमऊ गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम ब्लाक प्रमुख के करीबी सहित तीन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं उनके पक्ष द्वारा दलितों पर लगाए गए आरोप के आधार पर दो महिला सहित चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा लिखा गया है। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।गांव निवासी विनय गौतम उर्फ विजय ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी व ब्लाक प्रमुख के करीबी राम प्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, ममता देवी और दो अज्ञात पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज देते हुए उसके घर चढ़ आए। आरोप है कि उसका परिवार जान बचाकर घर के भीतर भाग तो उक्त लोग घर में घुसकर पत्नी सुनीता देवी और माता मुनरा देवी को लात घूसों से पीटकर घायल कर दिए। वहीं विपक्षी धर्मेंद्र यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बिजली का तार हटाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। विनय गौतम इनके पुत्र विशाल पत्नी सुनीता तथा इनके पट्टीदार नीलम ने उनके पक्ष पर लाठी डंडा से हमला कर दिया था। पुलिस दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
- अतिक्रमण के चलते चकरोड पर नहीं लग पा रहा खड़ंजा
जौनपुर धारा, खुटहन। शेखपुर सुतौली गांव में चकमार्ग पर खड़ंजा बिछाने का काम अतिक्रमण के चलते नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत महीनों पूर्व उपजिलाधिकारी शाहगंज से किया था। बावजूद इसके चकमार्ग खाली नहीं कराया जा सका।
ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के ही लक्ष्मी शंकर चकमार्ग की भूमि पर पशुओं को बांध अवैध कब्जा जमा लिए हैं। चकमार्ग पर 80प्रतिशत खड़ंजा बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। जिस पर 1.39लाख सरकारी धन ब्यय किया जा चुका है। अतिक्रमण के चलते काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
- कांग्रेसियों ने मनाया गांधी एवं शास्त्री जी का जन्मदिन
जौनपुर धारा, खुटहन। सम्पूर्ण विश्व में बढ रही हिंसा और लड़ाइयों को रोकने तथा शांति स्थापित करने के लिए महात्मा गांधी के सत्य, प्रेम और अहिंसा के सिद्धांत को अपनाना चाहिए। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कांग्रेस कार्यालय पिलकिछा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयन्ती कार्यक्रम के दौरान कहा। बापू ने हिंसा मुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और स्वच्छ समाज की परिकल्पना को मूर्त रुप दिया तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने भारत की समृद्धि एवं मजबूती मे क्रांतिकारी कार्य करते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर भारत में एक नयी क्रांति का सूत्रपात किया था।इस मौके पर रत्नेश यादव, पं.पवन शर्मा, कमला प्रसाद यादव, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, संतोष तिवारी, राजेश, डा.राजेन्द्र यादव, मंगला मौर्या, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
श्रीकृष्ण और बाल सखा सुदामा का बृत्तांत सुन सजल हो गये नैन
जौनपुर धारा, खुटहन। शाहपुर सानी गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सोमवार को ब्यास पीठ से श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए आचार्य धर्मराज महराज ने भगवान श्रीकृष्ण और बाल सखा सुदामा के मित्रता की कथा का विस्तार से वर्णन किया राजा और रंक के अद्भुत मिलन की दास्तां सुनकर श्रोताओं के नेत्र सजल हो उठे।
महराज ने सुदामा के दीन हीन दसा का वर्णन किया। तो दूसरी तरफ श्रीकृष्ण के महल द्वारिकापुरी जहां संसार के सारे सुख विद्यमान हैं। दोनों का कथा के माध्यम से सजीव चित्रण किया। द्वारिका पुरी में सुदामा का आगमन,कुछ नगरवासियों के द्वारा उनके दीन हीन हालत का मजाक उड़ाना फिर भी सुदामा के मन में अपने बाल सखा के प्रति अडिग प्रेम और विश्वास उनके सच्चे मित्र होने की पहचान कराता है। उधर भगवान श्रीकृष्ण को जैसे ही सुदामा के आगमन का पता चलता है। वह नंगें पांव भागकर महल के बाहर आ जाते हैं। सुदामा को गले लगाकर विह्वल तन और अश्रुपूरित नेत्रों से भगवान को उनका कुशलक्षेम पूछने का वृत्तांत सुन श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। मित्रता की पराकाष्ठा, राजा और रंक के अद्भुत मिलन को देख पूरा पांडाल जयघोष करने लगता है। इस मौके पर मुख्य यजमान रवीन्द्र कुमार सिंह, पुष्पा सिंह, पण्डित संजय पांडेय, किशोर कुमार, श्रवण कुमार, डॉक्टर राजेन्द्र सिंह, राजकुमार, शंकर सिंह, राम अनन्द पाण्डेय आदि मौजूद रहे। आयोजक मण्डल के एनपीएस स्कूल के प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने आगतो का स्वागत व आभार प्रकट किया।



