जौनपुर धारा,जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड क्षेत्र के गोरियापुर गांव में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। ग्रामवासियों ने इस मौके पर उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के दौरान ई.अतुल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सब बाबा साहब के बच्चे है। हम लोग एक मंच एक आसमान के नीचे एक परिवेश में एकत्रित होकर बाबा साहब का गुड़गान करना इस बात का इशारा करता है कि हम बाबा साहब को भूले नही है। श्याम बहादुर यादव ने अंबेडकर जी के सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने और गाँव के सभी बच्चों को स्कूल जाकर पढ़ने का आह्वान किया और गांववासियों को गर्व और प्रेरणा से भर दिया। उक्त अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्र शेखर भारती, फुर्तीलाल यादव, अजयनाथ गौतम, अमलदार गौतम, करमराज, सन्तोष, विनोद, साधु, हरिश्चन्द, धर्मराज, मालिक सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
गोरियापुर गांव में अंबेडकर जयंती मनाई गई


