Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगोमती के बढ़े जलस्तर में आनन्द ले रहे नौनिहाल

गोमती के बढ़े जलस्तर में आनन्द ले रहे नौनिहाल

  • बरसात की कमी से कम होने का नाम नही ले रही गर्मी
  • नदी में नहातें हुए तैराकी कर मनोरंजन कर रहें लोग

जौनपुर धारा, जौनपुर। सितम्बर का महिना शुरू हो गया है और गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार जनपद में अच्छी बरसात भी हुई जिसके कारण मौसम में कई तरह के बदलाव भी देखें जा रहें है। बांध के पानी छूटने के कारण इन दिनों गोमती नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। इस बीच लोग गोमती में नहाने और तैराकी करने पहुंच रहे हैं। खास कर तैराकी का अनुभव रखने वाले ज्यादा मस्ती करते देखे जा रहे हैं। लेकिन इससे कोई अप्रिय घटना न घट जाये यह भी ध्यान रखना अति आवश्यक है। जिसे रोकने के लिए प्रशासन के तरफ से कोई मुस्तैदी नहीं देखी गई। वहीं घटना होने के बाद यही लापरवाही पुलिस को हैरान तक कर देती है। गोमती का जलस्तर वर्तमान में बढ़ा है ऐसे में कम बहाव वाले स्थान पर ही युवाओं को नहाना या तैराकी करना चाहिए। रविवार को गर्मी से राहत पाने के लिये तैराकी व नहाने के लिये लोग गोमती नदी में छलांग लगाकर आनन्द लेते देखे गये हैं। इसी दौरान बड़ों से ज्यादा घाटों पर बच्चों की तैराकी देखने को मिली। लेकिन यह तैराकी एक तरफ लोगों के मनोरंजन का साधन बन रही है तो दूसरी तरफ की अनहोनी के तरफ संकेत भी कर रही है। ऐसे में बच्चों के अभिभावकों को इस बात की जानकारी है या नहीं ये अलग बात है लेकिन मनोरंजन के साथ ही सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। क्योंकि अक्सर नदी में डूबने की घटनाएं सामने आती रहती है। तैराकी की अच्छी जानकारी रखने वालों के लिये तो ये बिल्कुल ही आम बात है। फिलहाल गर्मी के प्रकोप से लोगों को नदी में ही राहत मिल रहा है।