― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

चोर मोबाइल उठाते सीसी कैमरे में कैद

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के कुण्डवा मसूदपुर गांव निवासी कुँवर सिंह चौहान के घर से शनिवार की रात को एक चोर मोबाइल चुराते हुए सीसी कैमरे में कैद हो गया।

कुँवर सिंह चौहान अपने बरामदे में एक चारपाई पर खुद तथा दूसरे चारपाई पर बेटी सो रही थी। रात को चोर बरामदे में घुस कर बेटी का मोबाइल लेकर चला गया। इस दौरान वह अश्लील हरकत कर रहा था। लोग उसे अभी तक पहचान नही पाए है।

बगैर निर्माण हुए भुगतान की शिकायत की जांच

जौनपुर धारा, खुटहन। पट्टीनरेंद्रपुर में बगैर नाली निर्माण के हुए भुगतान की रविवार को खण्ड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह ने जांच की। जिसमें मौके पर कोई भी निर्माण नहीं पाया गया।

पट्टीनरेंद्रपुर गांव में क्षेत्र पंचायत के मद से मुख्य चौराहे से पुरानी बाजार होते हुए खुटहन मार्ग तक पक्की नाली के निर्माण का काम प्रस्तावित किया गया था। गांव के ही कुछ शिकायतकर्ताओं ने लिखित आरोप लगाया कि बिना उक्त निर्माण कराए गए ही कुछ हिस्से का निर्माण दिखाकर भुगतान करा लिया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की किंतु प्रस्तावित स्थान पर कहीं भी कोई निर्माण नहीं मिला। इस संबन्ध में पूछे जाने पर बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने कहा कि लगभग सौ मीटर निर्माण के भुगतान की शिकायत मिली है, किन्तु इस पर विस्तृत जानकारी संबंधित फाइल को देखने के बाद ही दी जा सकती है। हालांकि मौके पर कहीं भी किसी तरह का निर्माण नहीं पाया गया है।

डायजापाम के साथ अंतर्जनपदीय गौतस्कर गैंग लीडर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़के रानीमऊ नहर की पुलिया के पास से एक अंतर्जनपदीय शातिर गौतस्कर माफिया गैंग लीडर व हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से पुलिस को 55ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि डायजापाम के साथ पकड़ा गया आरोपित अब्दुल सलाम पुत्र मुस्लिम निवासी रानीमऊ अंतर्जनपदीय शातिर गौतस्कर और गैंग-डी 71 का गैंग लीडर और हिस्ट्रीशीटर है। कुछ दिन पहले शाहगंज और खेतासराय की संयुक्त पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। इसके दो लड़के आजमगढ़ से गिरफ्तार होकर जिला कारागार आजमगढ़ में निरुद्ध हैं। पकड़ा गया गैंग लीडर गौतस्करी के साथ नशीला पदार्थ के कार्यों में संलिप्त हैं।

Share Now...