Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरगोतस्कर प्रतिबंधित मांस व औजार के साथ गिरफ्तार

गोतस्कर प्रतिबंधित मांस व औजार के साथ गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के मानीकलां ग्राम निवासी एक गोतस्कर को मुखबिर की सूचना पर प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। इनके अनुसार मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात्रि ढाई बजे उक्त गांव में दबिश देकर गुफरान पुत्र मुख्तार को गिरफ्त्ाार कर लिया जिसके पास से 46 किलो प्रतिबंधित मांस के अतिरिक्त एक लकड़ी का ठीहा, गंड़ासा पाया गया जिसे विधिक करवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया। टीम में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, हरिशंकर यादव, दिनेश कुमार, दिनेश सरोज, रणजीत यादव आदि शामिल रहे।