Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगोंदिया एक्सप्रेस सहित दो और ट्रेनों के ठहराव की मिली मंजूरी

गोंदिया एक्सप्रेस सहित दो और ट्रेनों के ठहराव की मिली मंजूरी

  • क्षेत्रीय नागरिकों में खुशी, मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत रेलवे संघर्ष समिति की स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग और उसके लिए लगातार प्रयास रंग लाया। क्षेत्रीय सांसद वीपी सरोज ने रेलमंत्री से मिलकर गोंदिया एक्सप्रेस सहित दो एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मंजूरी ले ली। ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी मिलने की जानकारी होते ही संघर्ष समिति खुशी से झूम उठी। इस उपलक्ष्य में समिति के सदस्यों ने बुधवार को केराकत नगर के पुराने चौराहे पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता के लिए बधाई दी और खुशी का इजहार किया। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कमलापुरी, अजीत गुप्ता, सुशील पटवा, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष चन्दन सेठ, सतीश सेठ, अवध कमलापुरी, महेन्द्र सेठ, काजू मोदनवाल, राजेश कसौधन, राकेश सेठ, मनोज निषाद, राजेश सेठ, रिंकू शर्मा आदि रहे। उल्लेखनीय है कि रेलवे संघर्ष समिति ट्रेनों के ठहराव के लिए पिछले कई सप्ताह से टिकट बिक्री बढ़ाने के लिए अभियान चला रही थी। साथ ही साथ क्षेत्रीय सांसद और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों से मिलकर स्टेशन की महत्ता बता रही थी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज ने बताया कि इससे केराकत, थानागद्दी और आसपास के लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सांसद के केराकत आने पर समिति उनका स्वागत करेगी।