जौनपुर धारा,जौनपुर। गुरूवार को लगभग शाम 5बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के महगूंपुर में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दिया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। महगूंपुर निवासी हरि लाल मौर्य के घर में किराये पर रह रहे रविन्द्र यादव झांसी के मूल निवासी है। एक वर्ष से अपने परिवार व बच्चों के साथ रहकर फुल्की बेचने का काम करते हैं। फुल्की बनाते समय गैस रिसाव के कारण आग लग गई। दमकलकर्मियों के समय से पहुंचने पर आग को काबू कर लिया गया था। मकान में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर कर दिया गया था।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, दमकल ने पाया काबू


