Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरगैर जनपद के युवक ने किया था छात्रा का अपहरण

गैर जनपद के युवक ने किया था छात्रा का अपहरण

  • 72 घण्टे के अंदर बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल

जौनपुर धारा,महराजगंज। एक गैर जनपद के युवक ने एक परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को बहाल फुसलाकर भगा ले गया था। ऐसे में पुलिस सक्रियता दिखाते हुए 72घण्टे के भीतर छात्रा को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र की एक छात्रा विगत 5 दिन पूर्व क्षेत्र के ही एक डिग्री कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही थी। उसी दौरान दूसरे जिले के युवक ने उसका अपहरण कर लिया। जिस पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी छात्रा का कहीं सुराग नहीं लगा तो पिता ने तीन दिन पूर्व थाने पर गुमशुदी का मुकदमा दर्ज कराया था। ऐसे में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ खोजबीन शुरू की। निशानदेही पर एबीएस चौकी अंतर्गत महराजगंज पड़ाव के पास से उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ आरोपी युवक आशुतोष द्विवेदी निवासी यारपुर थाना काठ जिला शाहजहांपुर को छात्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कर आरोपी युवक को जेल भेज पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।