जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव में तीन दशक से जीवन ज्योति ईसाई धर्म प्रार्थना केंद्र की आड़ में ईसाई मिशनरी के सहयोग से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में जेल में निरुद्ध लीला यादव उसके पति दुर्गा यादव के विरुद्ध की गई। गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत अवैध रूप से धन अर्जित कर बनाई गई। संपत्ति को जिला प्रशासन के आदेश पर यूपी गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत तहसील प्रशासन ने तहसीलदार के नेतृत्व में लीला यादव की अचल संपत्ति को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मुनादी कराकर कुर्क की। कुर्की की कार्रवाई से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में निरूद्ध अन्य आरोपितों के परिजनों में खलबली मची हुई है। तहसीलदार मूसा राम, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद के नेतृत्व राजस्व कर्मी कोतवाली जौनपुर के निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के साथ भारी पुलिस बल की उपस्थिति में लीला यादव पत्नी दुर्गा यादव की अचल संपत्ति लोहराखोर स्थित गाटा संख्या 276/0.413, भूलनडीह स्थित गाटा संख्या 238/0.016, 700/0.081 283/0.014, 70/0.0821, 107/0.016, 105/0.156, 106/0.056 सहित अन्य गाटे कुर्क किए गए। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आकी गई है। कुर्की के दौरान प्रशासन ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की उपस्थिति में मुनादी कराकर लीला यादव की अचल संपत्ति कुर्क करने का ध्वनि विस्तारक यंत्र से एलान किया। कुर्की की कार्रवाई से अन्य आरोपितों के परिजनों में खलबली मची हुई है।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
गैंगेस्टर एक्ट में आरोपित लीला यादव की प्रशासन ने कुर्क की अचल संपत्ति



