इलाज के दौरान बृद्ध की मौत
जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना के रामपुर ग्राम पंचायत के चकिया गांव के करिया हरिजन 72वर्ष की इलाज के दौरान बुद्धवार की भोर में मौत हो गयी
बता दें कि रविवार को बाइक से एक्सीडेन्ट हुआ था, जिससे करिया का बाया पैर टूट गया था। सर में गम्भीर चोट आयी थी। परिवार वालो ने 108एम्बूलेंस से सीएचसी मुफ्तीगंज ले गये थे। डाक्टरो ने हालत नाजुक देखते हुए जिलिचिकित्सालय रेफर कर दिए। जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। मंगलवार के शाम डाक्टरो ने हालत बिगड़ती देख बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। परिवार वालो ने बीएचयू न ले जाकर शाम को एम्बूलेंस से घर ले कर चले आये भोर में मृत्यु हो गयी।
अंकित दुबे ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के मैरा दखान गांव में आयोजित क्रिकेट रूल आउट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का लीग मैच पिलखिनी बनाम बंजारेपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंजारेपुर की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाएं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिलखिनी की टीम ने महज तीन विकेट खोकर 53 रन बनाकर मैच जीत लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा समाज सेवी अंकित दुबे ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। खेल से खिलाड़ियों को एक नई ऊर्जा मिलती है। खेल में अनुशासन का होना अत्यंत जरूरी है। इस मौके पर अरमान अमित कश्यप, अश्वनी यादव अंकित दुबे, सोनू, हरिश्चंद्र यादव, सिद्धार्थ सिंह, कान्हा यादव, रूपेश यादव, संदीप यादव, आदर्श, अनिल, सौरभ, कुलदीप, विकास आदि लोग उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने राजीव केशरी को सौपी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रहे संतोष कुमार गुप्त के पदमुक्त कर भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य राजीव केशरी को भाजपा मुंंगराबादशाहपुर नगर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
राजीव केशरी के भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजीव केशरी के भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, भाजपा नगर मंडल कमेटी के महामंत्री रहे। दुर्गेश दुबे, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव उर्फ पप्पू लाला, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त, राजेश कुमार गुप्त, अवधेश जायसवाल, सानन्द गुप्त, विजेन्द्र जायसवाल, कामता प्रसाद यादव, आशीष जायसवाल, सिद्धार्थ गुप्त सहित अन्य समर्थको मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोपी का हुआ चालान
जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने फेसबुक पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को एडिट कर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोपित को शांतिभंग की आशंका में 151 में जेल भेज कर अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
धर्मपुर मण्डल के मीडिया संयोजक अजीत यादव ने गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर देकर रसूलपुर ओझयनिया निवासी विवेक पाल पर आरोप लगाया है कि उसने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए जा रहे भाषण के वीडियो को एडिट कर आपत्तिजनक भाषा में एडिट करके फेसबुक पर तीन दिन पूर्व प्रसारित कर दिया। जब उन्होंने वीडियो देखा तो इस मामले में गौराबादशाहपुर पुलिस को आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी। आरोप है कि गौराबादशाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज न कर वीडियो प्रसारित करने के आरोपित को शांति भंग की आशंका में जेल भेज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। इस सन्दर्भ में जानकारी लेने के लिए गौराबादशाहपुर थाना अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के सीयूजी नंबर पर दिनभर फोन करने का प्रयास किया जाता रहा। परंतु उनका नम्बर हमेशा नॉट रीचेबल ही आता रहा।
तीन हत्यारोपियों पर लगा गैंगेस्टर
जौनपुर धारा, जफरबाद। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को तीन हत्यारोपियों के ऊपर गैंगस्टर की कार्यवाही किया है। तीन हत्यारोपी फिलहाल जेल में हैं।
11 नवम्बर की रात को गद्दीपुर गांव निवासी अजेय कुशवाहा पुत्र आलोक मौर्य की बदमाशों ने उसके कोचिंग संस्थान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दिया था। उसमें अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज था। बाद में पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया था। जिसमे क्षेत्र के दर्शन मौर्य उर्फ अनुज मौर्य पुत्र कमलेश मौर्य निवासी गद्दीपुर, विजय शंकर मिश्र उर्फ सूरज मिश्र पुत्र अनिल मिश्र निवासी फरीदपुर तथा सुप्रीत मित्रा पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी थोथिया थाना मेहनगर को आरोपी बनाया। इन पर गैंगेस्टर की कार्यवाही की गई।



