Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अस्पतालों का औचक निरीक्षण, वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश

सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने जौनपुर के बरसठी, भन्नौर और जयगोपालगंज स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरगेहूं काटने के लिए निकले अधेड़ पेड़ से लटकता मिला शव

गेहूं काटने के लिए निकले अधेड़ पेड़ से लटकता मिला शव

  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के कोरवालिया भादी गांव में अधेड़ मजदूर का शव उसके खेत में पेड़ से लटकता मिला। मृतक बुधवार को घर से गेहूं काटने निकला था और वापस नहीं लौटा था। सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकती लाश देखी तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक अवसाद से जूझ रहा था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के भादी कोरवलिया गांव निवासी 55वर्षीय हरदेव यादव पुत्र रामकरण मजदूरी  का काम करते था। घर से लगभग 500मीटर दूर सेंट थॉमस स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास उनका खेत था। वो बुधवार को गेहूं काटने के लिए गए थे। लेकिन रात में घर नहीं लौटे। उनकी पत्नी ने कुछ लोगों से पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह उनके खेत के पास एक पेड़ से उनकी लाश लटकती मिली। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस वालों को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटी है। बेटी अभी पढ़ाई कर रही है। मृतक कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान था। तीन बेटियों में से बड़ी बेटी का विवाह कर चुके थे। ढाई साल पहले दूसरी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। तभी से वो काफी परेशान रहने लगे थे।