Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अस्पतालों का औचक निरीक्षण, वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश

सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने जौनपुर के बरसठी, भन्नौर और जयगोपालगंज स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरकालिका माता मंदिर में हुआ हवन-यज्ञ,भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

कालिका माता मंदिर में हुआ हवन-यज्ञ,भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

  • कुंवारी कन्याओं का हुआ पूजन कराया गया भोजन

जौनपुर धारा,सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में नवरात्रि के अंतिम दिन हवन यज्ञ पूजन के साथ जगह-जगह भण्डारे के आयोजन में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वही कन्याओं का पूजन किया गया। क्षेत्र के अम्बा जी धाम बसरही, गायत्री शक्तिपीठ फरीदाबाद, झाली भवानी मंदिर तिलहरा, कारू बीर धाम डीहगड़वार, चौरा माता मंदिर कोटिला देवकली, कालिका माता मंदिर सेवकपुर गांव में राजेश दुबे एवं गांव वासियों के सहयोग से नवरात्रि के नवमी पर मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ पूजन के साथ भंडारे के आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर मां के जयकारे लगाए, राजेश दुबे ने अपने परिवार के साथ कुंवारी कन्याओं का पूजन कर भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा भी दिया गया। राजेश दुबे बताया कि हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर को झालरों मोतियों से सजाया गया। नवरात्रि भर देवीजी का दर्शन पूजन किया गया। जागरण के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं, वही पत्रकार लाल चंद्र निषाद एवं ब्लांक प्रबंधक संघ अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी सहित संभ्रांत लोगों को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, ग्राम प्रधान विकास सिंह, बाबू राम दुबे, सिद्धनाथ दुबे, सूबेदार दुबे, डॉ.राजेश वर्मा, राम लखन तिवारी, मुन्ना मिश्र सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।