जौनपुर धारा, जौनपुर। सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह का 356वां प्रकाश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रकाश उत्सव को लेकर सिख समुदाय द्वारा 24 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक पंजाबी कॉलोनी से प्रभातफेरी निकाली गई एवं 29 दिसंबर को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बलुआघाट स्थित गुरुद्वारे में अमृतसर के हजूरी रागी जत्था इंद्रजीत सिंह साधक एवं उनके सहयोगियों द्वारा गुरुवाणी शबद कीर्तन किया गया उसके बाद वक्ताओं ने दसवें गुरु के जीवन पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम समाप्ति बाद अरदास प्रसाद वितरण संपन्न हुआ तत्पश्चात अटूट लंगर चलाया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाश उत्सव को सफल बनाने में सरदार तेजा सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार सतनाम सिंह एडवोकेट, कमल सिंह भाटिया, सरदार सतवंत सिंह एडवोकेट, नरेंद्र कौर भाटिया, देवेंद्र कौर सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
गुरू गोविंद सिंह का धूमधाम से मनाया गया 356वां प्रकाशोत्सव

Previous article
Next article

