जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली के सामने बछड़े को बचाने के चक्कर में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने मंदिर की बाउंड्री वॉल तोड़ दी। हाईवे के बगल रखी लकड़ी की गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। देवरिया जिला के थाना कुकुंडी गांव बांसडीह निवासी समसुद्दीन खाली ट्रेलर मध्य प्रदेश के मैहर में गाड़ी को लोड करने के लिए लेकर जा रहा था। शनिवार भोर में अभी वह जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर स्थित मछलीशहर कोतवाली के निकट पहुंचा था कि सामने एक बछड़ा आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित हो गई। हाईवे के बगल रखी लकड़ी व गुमटी को क्षतिग्रस्त करते हुए सटी मंदिर की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए मंदिर परिसर में घुस गई। वो तो तड़के सुबह का समय होने के कारण गुमटी बंद थी। वहा कोई मौजूद नहीं था नही तो किसी की जान जा सकती थी। गुमटी में रखा चाय बनाने के समान सहित 30हजार रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर परिसर की लगभग 50फीट दीवाल टूटने से लाखो रुपए का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रेलर व ड्राइवर को कब्जे में ले लिया। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक यजुवेंद्र सिंह ने बताया गुमटी मालिक राज कुमार व मंदिर कमेटी द्वारा तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
― Advertisement ―
कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा खामियों पर सख्ती
जौनपुर प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। निरीक्षण में कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकास व्यवस्था की कमियां सामने आई हैं।
गुमटी तोड़ते हुए मंदिर के बाउंड्री वॉल में घुसा ट्रेलर


