जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव निवासी प्रसिद्ध लोकगीत गायक गोरख यादव को अयोध्या में साकेत कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिस क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अयोध्या जिले में माँ अन्नपूर्णा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित अवध अवधि अयोध्या की लोक संस्कृति से समर्पित साकेत महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें हर जिले के कलाकार शामिल हुए। वहीं जौनपुर जिले के मल्हनी निवासी गोरख यादव सिंगरामऊ के निवासी गायक रोहित रत्न भी हिस्सा लिए। जहां उन्हें टॉप 10में सफलता पाने में सफल रहे। इस अवसर पर उन्हें साकेत कला रत्न पुरस्कार से स्ाम्मानित किया गया। दोनों कलाकारों ने भोजपुरी से जुड़ी गीतों को गाकर सभी का दिल जीत लिया। गोरख ने गायकी के साथ-साथ डांस की प्रस्तुति की। लोगो ने कलाकारों की सराहना की। जिसमें जौनपुर के दोनो गायक झंडा फहराने में सफल रहे। साकेत महोत्सव के पधाधिकारी राजकुमार शर्मा, राजेश चौबे, सचिन तिवारी ने सफल कलाकारों को साकेत कला रत्न से पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा जौनपुर में युवा कल्याण एव प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया। जिसमे भी गोरख यादव को सफलता मिली। उन्हें अतिथियों ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
गायक गोरख यादव अयोध्या में साकेत कला रत्न से हुए सम्मानित

Previous article


