Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगांव का रास्ता बंद कर बंजर जमीन पर अवैद्य निर्माण की डीएम...

गांव का रास्ता बंद कर बंजर जमीन पर अवैद्य निर्माण की डीएम से हुई शिकायत

जौनपुर। शुक्रवार को सैदनपुर वार्ड के लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बताया कि सैदनपुर मे हरिशंकर, विजयशंकर, कृपाशंकर पुत्रगण स्व.राम चंद्र दुबे जो कि सीहीपुर के निवासी है और दबंग भू-माफिया किस्म के व्यक्त है, उक्त लोगों द्वारा अराजी सं.314/रकबा 0.069हे. पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसको मना करने पर कोई मान नहीं रहा है और ग्रामसभा से कंपोजिट विद्यालय को जाने का मात्र एक सार्वजनिक रास्ता जिस रस्ते से सभी बच्चे कम्पोजीट विद्यालय आते जाते है और वही से राज्य मार्ग इलाहाबाद से गांव वालों को जोड़ता है निर्माण कार्य से रास्ता प्रभावीत हो रहा है और आमजनमानस आने जाने में  कठिनाई हो रही है।