Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगांजे के साथ युवक धराया

गांजे के साथ युवक धराया

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव के जयगुरुदेव आश्रम कोकना मोड़ पर पर रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक किग्रा गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसका चलान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह व उप निरीक्षक सर्वजीत यादव हमराहियों के साथ संदिग्धों की चेकिंग में थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक झोले में गांजा लेकर उक्त मोड़ पर बैठा है। उसे किसी ग्राहक को बेचना चाह रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास से झोले में रखा एक किग्रा गांजा बरामद किया गया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रवि प्रकाश सिंह निवासी वीरपालपुर बताया। पुलिस ने सुसंगत धारा में केस दर्ज कर उसे चालान न्यायालय भेज दिया।