Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगांजे के साथ आरोपी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

गांजे के साथ आरोपी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मालगोदाम के समीप से मुखबिर की सूचना पर गांजे के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी शनि जायसवाल पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल को रविवार की सुबह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के निर्देश पर एसआई वरुणेन्द्र राय ने हमराहियों के साथ राजकीय चिकित्सालय के समीप मालगोदाम गेट के समीप से गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। वहीं पकड़े गए युवक के ऊपर दर्जन भर आपराधिक मामलों में मुकदमा दर्ज है।

दो वारंटियों को पुलिस ने भेजा चालान

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नटौली गांव में न्यायालय से वांछित चल रहे दो वांरटियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा गया। क्षेत्र के नटौली गांव निवासी रविंद्र पुत्र राजाराम व अर्जुन पुत्र राम प्रसाद न्यायालय में चल रहे मारपीट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। शनिवार की रात एसआई वरूणेन्द्र राय, कांस्टेबल अभिषेक यादव, अखिलेश कन्नौजिया व अभिषेक कुमार के साथ मुखबिर की सूचना पर घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।