जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बीबीगंज बाजार के बाहर स्थित नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा तलाशी के दौरान गांजा के साथ गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के नहर पुलिया पर रविवार की सुबह उपनिरीक्षक चौकी इंचार्ज विनोद कुमार अंचल ने हमराहियों के साथ सुल्तानपुर जनपद की सीमा से सटे नहर पुलिया के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दिया कि एक युवक गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को झोले के साथ पकड़ा तलाशी के दौरान युवक के पास से एक किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान युवक ने नाम पता कोतवाली क्षेत्र के नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी अब्बास पुत्र सईयद अबू जफर बताया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
गांजा के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Previous article
Next article

