जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मियांपुर गांव के समीप मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। क्षेत्र के बकुची गांव निवासी सुफियान पुत्र स्व. खलिल को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय के निर्देश पर एसआई विजय सिंह गौड़ ने हमराहियों के साथ मियांपुर गांव के समीप 2 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर भादवि की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को चालान भेज दिया गया।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

Previous article

