Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगांजा के साथ एक गिरफ्तार

गांजा के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सिकरारा। खानापट्टी गांव के मोड़ के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने एक किलो तीन सौ पचास ग्राम गांजा बरामद किया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह मंगलवार को दिन में लगभग चार बजे लालाबाजार की तरफ से सिकरारा पुरानी बाजार की तरफ गश्त करते हुए आ रहे थे। रास्ते में उनको खानापट्टी गांव के मोड़ के पास झोले में कुछ सामान के साथ एक संदिग्ध युवक खड़ा मिला। पुलिस टीम को शक होने पर उसको पास बुलाकर तलाशी ली तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजदेव यादव निवासी बेलछा थाना बक्शा बताया। पुलिस ने उस पर 8/20 एनडीपीएस धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।