Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपत्नी को घर से भगाकर कटवा ली गेंहू की फसल

पत्नी को घर से भगाकर कटवा ली गेंहू की फसल

  • महिला ने पुलिस को तहरीर देकर लगायी न्याय की गुहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के महमदपुर कांध गांव निवासी एक महिला को उसके पति ने घर से भगा दिया। इसके साथ ही गेंहू की फसल को जबरदस्ती काट लिया। महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। उक्त गांव निवासिनी अनीता कन्नौजिया ने बताया की उसकी राम आखेर कन्नौजिया से कई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह उसकी तीसरी पत्नी के रूप में आई थी। उसके पूर्व पति से एक बेटा तथा एक बेटी है। अनीता ने कहा कि कुछ दिन पूर्व वह गम्भीर रूप से बीमार हो गयी। वह अपना उपचार मुम्बई में करवा रही थी। इस दौरान चोरी से मेरे पति ने जमीन आदि अपनी पूर्व पत्नी से पैदा हुए पुत्र के बेटे को रजिस्ट्री कर दिया। इसकी जानकारी होने पर उसने आपत्ति दाखिल कर दिया जिससे अभी तक जमीन की तरमीम नहीं हुई है। उस जमीन पर मेरे द्वारा गेहू की खेती की गई थी उसकी कटाई मेरा पति करवा रहा है। उधर मामले की जांच करने वाले एसआई मंशाराम ने बताया कि पति ने अनीता को मुबई में फ्लैट व दुकान दिया है। यहाँ की जमीन का मुकदमा चल रहा है।