― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरग्राम पंचायत सदस्यों के साथ सम्पन्न हुई ग्रामीणों की बैठक

ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ सम्पन्न हुई ग्रामीणों की बैठक

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजना में मंगलवार को सुबह वित्तीय वर्ष 2023-24 के जीपीडीपी की कार्य योजना बनाने हेतु ग्राम पंचायत की खुली बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन सचिव उमेश सोनकर द्वारा किया गया। बैठक में सचिव द्वारा शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, सुमंगला कन्या योजना एवं जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बारे में सचिव उमेश सोनकर द्वारा ग्रामवासियों को विस्तार से जानकारी दी गई एवं यह भी बताया गया कि ग्राम पंचायतों में संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें गांव की साफ सफाई हेतु रोस्टर बनाकर सफाई कर्मियों द्वारा गांव में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। सचिव उमेश सोनकर द्वारा सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकरी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उर्मिला यादव, सचिव उमेश सोनकर, उर्मिला यादव, अतुल यादव, रेनू यादव, रोजगार सेवक अनिल यादव, रवि यादव, आशा बहुएं, आंगनवाड़ी, समूह की कार्यकर्ती एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Share Now...