Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगाँवों में अन्त्येष्टि स्थल होने से मिलेगी ग्रामीणों को राहत : रमेश...

गाँवों में अन्त्येष्टि स्थल होने से मिलेगी ग्रामीणों को राहत : रमेश सिंह

जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय विकास खण्ड के सवायन गाँव में शनिवार शाम क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह द्वारा अन्त्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया गया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने गाँव में विकास की गंगा बहाने वाले जुझारू किस्म के अपने विधायक का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

अपने सम्बोधन में श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की वर्तमान सरकार वगैर भेदभाव के सभी के विकास के लिए दृढ़ संकल्प है। गाँवों में अन्त्येष्टि स्थल बनने से ग्रामीणों को आवागमन से लेकर हर तरह की कठिनाइयों से राहत मिलेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जनता का सेवक बताते हुए सेवा के लिए हर स्तर पर उपलब्ध रहने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने विधान सभा क्षेत्र में १४ सड़क को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति कराने की बात बताई जिसमें लखनऊ बलिया मार्ग से चंपानगर, लखनऊ बलिया से सवायन उसरा बस्ती होते हुए गंगौली मार्ग तक की नव निर्माण सड़क शीघ्र बनने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान कार्यवाहक प्रधान सत्यदेव, सालिक राम वर्मा, अमन वर्मा, नन्हे दीक्षित, अवधेश दीक्षित, राम अवध दीक्षित, रामप्यारे दीक्षित, अशोक सिंह समेत गाँव के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन पत्रकार सन्तोष कुमार दीक्षित और अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया।