जौनपुर धारा,बदलापुर। महराजगंज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक अभियुक्त को अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लमहन पुल के पास से शुक्रवार को शमशाद उर्फ बब्बू पुत्र लल्लू निवासी लमहन थाना महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक किलो ढाई सौ ग्राम अवैध गाँजा बारामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध स्थानीय थाना पर संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर करते हुए पुलिस विधिक कार्यवाही मे जुटी है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
गाँजा के साथ एक गिरफ्तार


