Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरवाक फार वोट में पैदल चलकर युवाओं ने मतदान हेतु किया प्रोत्साहित

वाक फार वोट में पैदल चलकर युवाओं ने मतदान हेतु किया प्रोत्साहित

जौनपुर धारा,जौनपुर। शुक्रवार को स्वीप गतिविधियों के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के नेतृत्व में ’वाक फार वोट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, अधिकारियों एंव आम लोगों ने पैदल चल कर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोजित ’वाक फार वोट’ को नगर पालिका परिषद प्रांगण से एडीआईओएस राजीव रंजन, बीएसए डा.गोरखनाथ पटेल व जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो कोतवाली चौराहा, चहारसू, शाहीपुल, ओलंदगंज, जोगियापुर, ईसापुर होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुँचा। जहाँ पर उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाते हुए प्रेरित करने हेतु संकल्प दिलाया गया। वाक फार वोट में युवा, मतदाता जागरूकता बैनर, तख्ती, पोस्टर लिए, नारा लगाते पैदल चलकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे थे। स्वीप अभियान के तहत आयोजित वाक फार वोट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर एडीआईओएस ने कहा कि 25मई को लोग घरों से निकले और बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग तथा सभी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि उनके मत से ही सरकार का गठन होगा। अच्छे प्रत्याशी चुने जाएंगे तो देश व समाज का भला होगा। बीएसए ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार व कर्तव्य है इसलिए लोकतंत्र महापर्व मनाते हुए सभी मतदाता मतदान अवश्य करें। क्रीड़ा अधिकारी ने सभी कालेज व उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तथा चुनावी प्रक्रिया में मतदाता की भागीदारी किसी भी लोकतंत्र को सफलतापूर्वक चलाने का अभिन्न हिस्सा होती है। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह, सहित प्रधानाचार्य, शिक्षक शिक्षिकाए आदि उपस्थित रहे। वाक फार वोट मे राजकीय बालिका इ.का, साजिदा गर्ल्स इ.का, राजाश्री कृष्ण दत्त इ.का, रजा डीएम शिया इ.का, नगर पालिका बालिका उ.मा.वि., मोहम्मद हसन इ.का, जनक कुमारी इ.का, सरस्वती विधा मंदिर इ.का, नगर पालिका इ.का सहित खेल विभाग से युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।