जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने नगर के गूलरघाट पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों, असहायों और दिव्यांगों में ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया। इस अवसर पर कंबल वितरित करते हुए व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कहा कि ऐसे लोग जो सड़क पर दो जून की रोटी भर ही कमा पाते हैं। एक गर्म कम्बल उनके लिए विलासिता की वस्तु हो जाती है जिसे वो खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे असहाय लोगों को व्यपार मंडल की कोशिश है कि उनको कष्ट से मुक्ति मिले और वो एक गरिमामय जीवन यापन कर सकें। व्यापार मंडल ने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर गरीबों, असहायों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल के उमेशचंद गुप्त, घनश्याम साहू, स्वतंत्र साहू, आलोक रंजन सिन्हा, अरुण शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, राजे यादव फोटू, अजय सिंह, धनंजय यादव, मौसम सिंह, अन्नू सिंह, राज, सौरभ कल्लू अग्रहरि, मोहम्मद यूसुफ सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
गरीबों, असहायों और दिव्यांगों की मदद पुनीत कार्य : इंदु सिंह

Previous article
Next article

