Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगन्दे पानी की सप्लाई को लेकर अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

गन्दे पानी की सप्लाई को लेकर अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। विगत दो माह से नगर पालिका परिषद द्वारा दी जाने वाली सप्लाई से गंदे व बदबूदार पानी को लेकर मोहल्ला ख्वाजगीटोला के निवासियों ने नगर पालिका परिषद का घेराव किया तथा चेयरमैन मनोरमा मौर्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने बताया कि ख्वाजगी टोला क्षेत्रवासी विगत 2 माह से नगर पालिका से सप्लाई की जाने वाली बालू एवं गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। जिसके कारण हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि कई बार पालिका अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गंदे पानी एवं बालू मिश्रित पानी की सप्लाई तथा बरसात के दिनों में साफ सफाई ना होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। चेयरमैन मनोरमा मौर्या ने वहाँ उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि आप की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वाले में मोहम्मद हनीफ, परवीन बानो, शबनम, मोहम्मद आरिफ, रामकुमार सेठ, शालिनी कुमारी, पूनम देवी, निशा फात्मा, अजहर, यासमीन, सोनी, शाहिद, नगमा, विशाल साहू, दिलशाद खान, करण, मोहम्मद रफीक, कुसुम देवी, अफसर, संजीदा, जमाल, गणेश प्रसाद, शाद-नूर, फैसल, नौशाद अहमद सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।