Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगन मेटल की भब्य प्रतिमा स्थापित के लिये हुआ भूमि पूजन

गन मेटल की भब्य प्रतिमा स्थापित के लिये हुआ भूमि पूजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। राजपूत सेवा समिति द्वारा कलीचाबाद तिराहे पर स्थित पार्क में बीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की स्थापित होने वाली गन मेटल की भब्य मूर्ति के लिए मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। लोगो ने उनके जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्र प्रेम को युवाओ को अपने जीवन में उतारना चाहिए। समिति के सदस्यों ने बताया कि पार्क में स्थापित होने वाली गन मेटल की भब्य प्रतिमा की कुल ऊचाई जमीन से 19फिट होगी। छह फिट के चबूतरा पर तेरह फिट की ऊँची मूर्ति स्थापित की जाएगी। गन मेटल की मूर्ति की लागत लगभग चालीस लाख रुपया बताई जा रही है। चयनीत स्थान पर समिति के सदस्यों द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। ओम प्रकाश सिंह ने फावड़ा से मिट्टी की खुदाई कर भूमि पूजन की शुरुआत किया। इस अवसर पर साघन सहकारी बैंक के चेयरमैन पूर्व मंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, रत्नाकर सिंह, पूर्व प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, अजीत सिंह, रवीन्द्र प्रताप सिंह, नबाब सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अमर बहादुर सिंह बच्चा, सर्वेश सिंह, डा.राकेश सिंह, डा.इंद्र सिंह, डा.संजय सिंह, घनश्याम सिंह, विनोद सिंह, चेतन सिंह सहित भारी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।