गदर 2 फिल्म रिलीज होने को तैयार है। गदर 2 से पहले फिल्म के निर्देशक ने गदर को फिर से रिलीज किया था। गदर रिलीज होने के साथ ही वह लखनऊ के वह शूटिंग लोकेशन में जेहन में ताजा हो गए जहां फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्से शूट हुए थे। हम आपको बताने और दिखाने जा रहे हैं कि गदर के अलावा और कौन-कौन सी फिल्मों की शूटिंग लखनऊ में हुई है। गदर फिल्म का वह हिस्सा जिसे फिल्म में पाकिस्तान का दिखाया गया है उसके ज्यादातर सीन लखनऊ में शूट हुए हैं। गदर 2 फिल्म का ज्यादातर हिस्सा मप्र और हिमाचल में शूट हुआ है। कुछ दृश्य यूपी में भी शूट हुए हैं। गुलाबो-सिताबो फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई। पुराने लखनऊ खासकार इमामबाड़ा और चौक के इलाके में फिल्म शूट की गई। शूट के अलावा लखनऊ के लोगों द्वारा बोलने वाला लहजा भी फिल्म में दिखा। बरेली की बर्फी फिल्म की शूटिंग लखनऊ के कैंट और रेलवे स्टेशन पर हुई है। एक साड़ी की दुकान में भी उसका शूट हुआ है। हालांकि फिल्म का बैकग्राउंड बरेली है। लेकिन वह हिस्से शूट लखनऊ में हुए हैं।
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
गदर ही नहीं इन बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी हुई है लखनऊ में

Previous article

