जौनपुर धारा, जौनपुर। 10 सितम्बर रविवार को श्री गणपति पूजा महासमिति ट्रस्ट 20वाँ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन घनश्याम दास बागीचा निकट उर्दू बाजार में किया गया है। जिसमें पिछले वर्ष 2022 में भाग लेने वाली समस्त पूजन समितियों एवं विसर्जन मेला में योगदान देने वाले सभी संगठनों को पुरस्कृत किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह व मुख्य अतिथि लकी यादव विधायक मल्हनी विधान सभा रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि डा.राम सूरत मौर्य, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टण्डन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी महासमिति के उपाध्यक्ष विशाल खत्री ने दी।



