Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरगड्ढे में शव देखे जाने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल

गड्ढे में शव देखे जाने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल

गड्ढे में शव देखे जाने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा अहिरौली में एक अधेड़ व्यक्ति का गड्ढे में शव देखे जाने से ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। कोहरा घना होने के कारण व शव के मुख पर अधिक मिट्टी लगी होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ओमनारायण सिह ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया तब जाकर शव की पहचान काफी ग्रामीणों द्वारा देखने पर हो पायी। मृतक अधेड़ व्यक्ति का नाम बांसदेव चौहान उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र मनिराम निवासी ग्राम सराय कालीदास है। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये और रोना पीटना चालू कर दिया। कोतवाल ओमनारायण ने जनपद से फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जनपद भेज दिया। परिजनों का कहना है कि मृतक वासुदेव शराब पीने का आदी था। शनिवार को वह घर से गेहूं का खेत देखने के लिए कहकर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उसने शाम को काफी शराब पी रखी थी और अपने गेहूं के खेत पर पहुंचा था। अंदेशा है कि नशे की हालत में वह गड्ढे में गिर गया। पूरी रात वह गड्ढे में ही पड़ा रहा। ठंड लगने से उसकी मौत हो गयी। घटना के संबंध में कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही जानकारी हो पायेगी।