Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरखो-खो प्रतियोगिता में वाराणसी ने मुरादाबाद को दी शिकस्त

खो-खो प्रतियोगिता में वाराणसी ने मुरादाबाद को दी शिकस्त

  • खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कालेज लखनऊ में चल रहे 33वीं राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता एव सांस्कृतिक समारोह के पहले दिन प्राथमिक स्तर खो खो बालक वर्ग में वाराणसी मण्डल की टीम ने मुरादाबाद को एक पारी व 1 अंक से पराजित किया।

अगले चरण में क्वॉर्टर फाइनल में कानपुर मण्डल को एकतरफा हराकर वाराणसी मण्डल की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश की। वाराणसी मण्डल की टीम में खेलते हुए जौनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए जिसमे अनमोल पाल, सौरभ व कार्तिकेय का प्रदर्शन सराहनीय रहा। टीम के सेमीफाइनल में पहुचने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने खिलाड़ियों बधाई देते हुए जौनपुर की तरफ से प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनपद जौनपुर के टीम कंटोनेट लीडर खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनगर अजीत कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक रवि चंद्र यादव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुईथाकला राकेश कुमार यादव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रामनगर सुरेश यादव, गुलाब यादव आदि लोग उपस्थित रहे।