Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखेल से शरीर रहता है चुस्त और दुरुस्त : चन्द्रसेन गुप्ता

खेल से शरीर रहता है चुस्त और दुरुस्त : चन्द्रसेन गुप्ता

  • स्व. चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी के तत्वावधान में स्थानीय नार्मल स्कूल के मैदान पर शुक्रवार को स्व. चौधरी चरण सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता में फुटबॉल क्लब मऊ बनाम एमयूएफसी चन्दौली धानापुर के बीच काफी रोमांचक मैच खेला गया।

खेल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी व जीवन ज्योति चिकित्सालय के प्रबन्धक चन्द्रसेन गुप्ता व उर्मिला गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबाल को किक मारा और खिलाड़ियों का हौंसला बुलन्द किया और कहा कि सभी खिलाड़ियों को ईमानदारी से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए जिससे उसका नाम रोशन हो और आगे भी अपना नाम रोशन करें। खेल के पहले हाफ के 30 मिनट में मऊ की टीम ने एक गोल करके बढ़त हासिल कर लिया। दूसरे हाफ के थोड़े-थोड़े अंतर पर धानापुर चन्दौली के खिलाड़ियों ने 4 गोल मारकर 4-1 से विजयश्री हासिल किया। निर्णायक राजेश यादव रहे। खेल के कमेंट्रेटर वीरेन्द्र उर्फ वीरू यादव रहे। खेल के कोच जीशान हैदर, स्वतन्त्र कुमार यादव रहे। इस मौके पर मनोज कमलापुरी, बेचू यादव, रामदत्त मौर्या, जय सिंह चौहान, योगेश यादव आदि लोग मौजूद रहे। संयोजक दूधनाथ यादव, उपाध्यक्ष सुशील सोनकर, सचिव सत्यनारायण सोनी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।