सिकरारा। सिकरारा क्षेत्र में धान की कटाई लगभग पूर्ण हो चुकी है। किसी न किसी तरह धान को सुरक्षित करने के लिए किसान लगे हुए हैं, लेकिन जो किसान हार्वेस्टर या अन्य मशीनों से धान की कटाई कर धान को सटकने का कार्य भी मशीन से कर रहे हैं। खेतों में गजे पुआल को आग के हवाले कर दे रहे हैं किसनो की इस हरकत से आने वाले समय में पशु चारे का भारी संकट उत्पन्न हो जाएगा। जबकि सरकार द्वारा एवं जिले पर बैठे उच्च अधिकारियों द्वारा बार-बार दिशा निर्देश जारी किया जा रहा है कि जो किसान खेतों में अपना पुआल जलाएगा, उसके ऊपर मुकदमा कर दिया जाएगा। लेकिन किसानों को कानून का कोई भी डर नहीं रह गया है और वह सीधे खेतों में रखे गए पुआल को जला दे रहे हैं। गौशालाओं में पशु चारे के लिए मर रहे हैं इधर किसानों द्वारा पूआल जलाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा दिशा-निर्देश तो जारी कर दिया गया है। लेकिन किसानों के इस हरकत पर अमल नहीं किया जा रहा है। किसानों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को गांव-गांव गोष्ठी का आयोजन करना चाहिए और किसानों को पुआल जलाने से रोकना चाहिए।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
खेतों में किस जला रहे पराली, पशु चारे का संकट घहराया


