Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनखुद को बेकसूर साबित करने में 18 साल लग गए : दलेर...

खुद को बेकसूर साबित करने में 18 साल लग गए : दलेर मेंहदी

दलेर मेंहदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कंट्रोवर्सियल सिंगर में से एक रहे हैं. विवादों की वजह से दलेर आए दिन सुर्खियों में रहे हैं. कभी उनपर कबूतरबाजी तो कभी गैर कानूनी तरीके से फार्म हाउस बनाने का आरोप लग चुका है. कुछ समय पहले ही जेल से छूटे दलेर ने अब अपने ऊपर लगे आरोपों पर खुलकर बातचीत की है. अप्स ऐंड डाउन पर दलेर कहते हैं, मैं आज अगर उन सब चीजों से ऊबर पाया हूं, तो उसकी वजह मेरा परिवार ही है. मैं परिवार के लिए दोबारा गिर कर खड़ा हुआ हूं. जब मेरा पहला गाना बोलो तारा रा रा हिट हुआ था, तो उस वक्त मेरी मां ने न एक बात कही थी कि यह सब रब ने किया है. रब की मर्जी है कि तुम अब लोगों के बीच पॉप्युलर हो रहे हो. ठीक वैसे ही जब मैंने अपने करियर का डाउन फॉल देखा और इतने इल्जाम लगे, तब भी मन से यही आवाज आई कि रब ने किया है. 

दलेर आगे कहते हैं, जब ऊंचाई वो दिखा रहा है, तो नीचे भी वो ही गिराएगा. हां, आपने अगर कुछ नहीं किया है, तो आप इन सब चीजों से निकल ही जाते हो. हालांकि मुझे उस केस से निकलने में 18 साल लग गए. अब तो बाहर आ गया हूं और अपनी जिंदगी दोबारा शुरू कर रहा हूं. इस बुरे दौर पर इंडस्ट्री के मिले साथ पर दलेर कहते हैं, मैं खुशनसीब हूं कि मुझे कई इंडस्ट्री वालों का साथ मिला है. हालांकि उन्होंने कभी सामने आकर बात नहीं की है. यह जायज भी है कि क्योंकि अगर वो खुलकर सपोर्ट करेंगे, तो बात का बतंगड़ बनना है. हालांकि जिन लोगों ने भी मुझपर तुच्छे आरोप लगाए, मुझ पर करोड़ों रूपये लेने वाला कहा आज उनके मुंह बंद हैं. कोर्ट की तरफ से उन्हें फटकार लगी है कि किसी बेकसूर को 18 साल तक कैसे टॉर्चर कर सकते हो. खैर, ये सब गई बातें हो चुकी हैं. अब मैं नए स्टार्ट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं और फैंस को इस साल मेरे कई सारे पेंडिंग रिलीज का सौगात मिलने वाला है.