Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखुद को गोली मारकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाला राजेश गिरफ्तार

खुद को गोली मारकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाला राजेश गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरपतहां पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के रामनगर में युवक को गोली मारने की घटना का खुलासा कर दिया है। इस घटना में वादी ही षडयंत्रकारी निकला है। उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सरपतहां अन्तर्गत रामनगर के पास अरुण कुमार गुप्ता को गोली मारने की घटना का सफल अनावरण किया। 23 जून को वादी मुकदमा अरुण कुमार गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी एकडला थाना सरपतहां द्वारा मंजू यादव पत्नी स्व.पप्पू यादव निवासी सेल्हूपारा थाना अखण्डनगर जिला सुल्तानपुर व राजन पुत्र अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। विवेचना थाना सरपतहां उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय द्वारा की गई तो उक्त मुकदमे वादी मुकदमा द्वारा आरोपियों पर लगाया गया आरोप गलत पाया गया। विवेचना से ज्ञात हुआ कि रंजिश वश वादी मुकदमा द्वारा स्वयं के द्वारा खुद को गोली मारकर आरोपियों के विरुद्ध झूठा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। दौरान विवेचना वादी मुकदमा अरुण कुमार गुप्ता द्वारा घटना मे प्रयुक्त नाजायज तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद कराया गया। मुकदमा उपरोक्त में अरुण कुमार गुप्ता को धारा 193/309 भादवि0 व 3/25 आर्म्स में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।