Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखिलाड़ियों के मेडल जितने पर परिवार ही नही जनपद होगा है गौरवांवित...

खिलाड़ियों के मेडल जितने पर परिवार ही नही जनपद होगा है गौरवांवित : सच्चिदानंद

  • खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कारने वाले खिलाड़ियों के लिया रखा गया सम्मान समारोह

जौनपुर धारा, केराकत। नगर में स्थित आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार की दोपहर खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले केडी स्पोर्ट कराटे के खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन फौजी सुबास यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद ने खिलाड़ियों को मेंडल पहनाकर प्रशस्ति-पत्र देकर समानित करते हुए कहा कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में कठोर परिश्रम कर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते है। जिन खिलाड़ियों ने अभी प्रतियोगिता में मेंडल जीतकर नहीं ला सके है। उन खिलाड़ियों को मायूस होने से बेहतर है कि वे अपने खेल में सुधार कर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र ही नहीं बल्कि जनपद को गौरवान्वित महसूस कराए। खिलाड़ियों को हमेशा खेल की भावना से खेलते हुए लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर संजय सिंह यादव, हे.का.राकेश पाल, हे.का.सुनील यादव, होमगार्ड जवान अजय दुबे, सुरेश यादव नेता, समाजसेवी प्रिंस यादव, राजकुमार मौर्या, हवलदार यादव फौजी, दीपक यादव रहे। के.डी. स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने कोच सोनू यादव ने कार्यक्रम में आए हुए आगंतुकों का माल्यार्पण कर हृदय से आभार प्रकट किया।