जौनपुर धारा, जौनपुर। आगामी होली एवं रमजान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत प्रवर्तन कार्यवाही के करते हुए सचल दल में सम्मिलित खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण बिपिन कुमार गिरि, विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार वर्मा एवं अपराजिता तिवारी ने विभिन्न बाजारों से कुल 16 खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। खाद्य सचल दल खोयामण्डी रिजवी खां से खाद्य पदार्थ खोया का 02नमूना, खेतासराय बाजार से खाद्य पदार्थ चाउमीन का 01नमूना, खाद्य पदार्थ कुरकुरे का 01 नमूना, शाहगंज से खाद्य पदार्थ जेली का 01नमूना, सेवन स्टार टॉफी का 01नमूना, चीनी वाली मिठाई का 01नमूना, चाकलेट का 01नमूना तथा बड़ागांव से लाल मिर्च पाउडर का 01नमूना, धनियाम पाउडर का 01नमूना तथा हल्दी पाउडर का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल-11 नमूना जनहित में जांच हेतु संग्रहीत किये गये।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
खाद्य विभाग टीम ने ११ प्रतिष्ठानों से संग्रहित किया नमूना

Previous article

