Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव बाजार में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी 60वर्षीय लल्लन पुत्र बेकारू सोमवार की रात बड़ागांव बाजार से बाइक से घर जा रहें थे कि बाजार के समीप ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

  • डायजापाम के साथ एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत निजामपुर गांव स्थित कटहिया पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को डायजपाम के साथ गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

क्षेत्र के निजामपुर गांव स्थित कटहिया पुलिया पर मंगलवार की सुबह   उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़ हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे।कि एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे हमराहियों ने दौड़ कर पकड़ा तलाशी के दौरान युवक के पास से लगभग 50ग्राम डायजापाम बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान युवक अपना सलमान पुत्र सज्जन पता खुटहन थाना क्षेत्र के बीरी समसुद्दीनपुर का रहने वाला निकला पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

  • शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे  नेत्र सहायक का विडियो वायरल

जौनपुर धारा, मछलीशहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात नेत्र सहायक के शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी पर तैनात रहने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डाक्टर मरीज को भाग जाने को कह रहें है। मंगलवार को उक्त मदिरा पान करके ड्यूटी पर पहुंचा। नगर के सराय मोहल्ले की महिला जो आंख टेस्ट करवाकर दो दिन पहले गई थी और मंगलवार को चश्मा लेने आई थी। डाक्टर के केबिन में पहुंची तो नशे में चूर डाक्टर भड़क उठा और उसे भगाने लगा। दोनो के बीच तेज आवाज में हो रहे हंगामा सुनकर अस्पताल में आए अन्य मरीज के परिजन भी आ गए और किसी ने डाक्टर और महिला मरीज की बातचीत का विडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में स्ाामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक मेजर डा तपिश कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो की घटना की जानकारी मिली है। मामले कीजांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी।

  • गोवध निवारण अधिनियम का अभियुक्त गांजे के साथ गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाने में गोवध निवारण अधिनियम का एक अभियुक्त मंगलवार सुबह सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार से पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के साथ ही उसका चालान भेज दिया गया। बताया जाता है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का बड़ागांव निवासी फैजान अहमद को मंगलवार सुबह पुलिस ने सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार से संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके झोले से एक किलो छः सौ ग्राम अवैध गांजा मिला। गिरफ्तारी के बाद उसकी पहचान पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम के अभियुक्त के रूप में हुआ। बरामदगी और गिरफ्तार के आधार पर उसका चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय समेत हेड कांस्टेबल अजय सिंह व कांस्टेबल संदीप खरवार प्रमुख रहे।

  • डीएफओ ने केशवपुर गांव में लगे पौधे का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के केशवपुर सखोई गांव में मंगलवार को दोपहर में डीएफओ प्रवीण खरे ने प्रधान द्वारा सड़क के किनारे व गांवों में सुन्दरीकरण को लेकर लगाए गए पौधे का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधे को देखकर व सुन्दरीकरण को लेकर प्रधान धर्मराज यादव की काफी तारीफ किये। डीएफओ ने प्रधान को हर प्रकार के सहयोग करने का पूरा अस्वासन दिया, साथ में उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए हम आपकी पूरी मदद करेंगे।इस मौके पर अरविन्द सिंह, मुकेश जायसवाल, सुरेंद्र प्रताप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।