― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

कलश यात्रा में विधायक हुए शामिल

जौनपुर धारा, महराजगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम विकास खंड महराजगंज में आयोजित कलश यात्रा कार्यक्रम में शुक्रवार को विधायक रमेश चंद्र मिश्रा उपस्थित होकर शहीद परिवार और पूर्व सैनिक गणों को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष लवकुश सिंह, विनोद मौर्य, आशीष सिंह आशु, प्रधान अवधेश उपाध्याय, बीडीओ हरिश्चंद्र कौशिक, सिद्धार्थ सिंह, राहुल मिश्र समेत विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधान गण मौजूद रहे।

पुलिस द्वारा विद्यालय में किया गया कार्यशाला का आयोजन

जौनपुर धारा, सुइथाकला। अपराधों की रोकथाम की कड़ी में सरपतहा पुलिस द्वारा शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भगासा में कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें नारी सशक्तिकरण और विभिन्न हेल्पलाइन के विषय में जानकारी दी गई।

उक्त विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में महिला आरक्षी मंजूबाला द्वारा स्कूली बच्चियों को नारी सशक्तिकरण के साथ ही शासन प्रशासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112,1090 व 1091से अवगत कराया गया। बच्चियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि बच्चियों को जब भी कुछ उनके साथ गलत होने की आशंका लगे तो बेहिचक उन्हें अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। शिकायत न करने से अपराध को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान उपनिरीक्षक बृजबिहारी यादव व राममिलन यादव, रूपम तिवारी, रश्मि पाण्डेय समेत शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे। अन्त में प्रभारी प्रधानाध्यापक रविन्द्र भाष्कर ने इस तरह के आयोजन के लिए पुलिस के प्रति आभार जताया।

चौपाल लगाकर सुनी गयी समस्यायें

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक के राजेपुर द्वितीय और खटोलिया ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम की समस्याओं और उसके निराकरण को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने की। चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, पेंशन आदि की समस्या बतायी। जिसका निस्तारण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी। इस अवसर पर एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ आईएसबी रामराज प्रसाद, एडीओ एजी राम आजाद, जेई एमआई प्रेमचंद, शोभावती देवी, शारदा देवी, खरपत्तू यादव, नीरज कुमार, सचिव अरविन्द यादव, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

प्राइवेट शिक्षक बना असिस्टेंट टेक्निकल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज स्थानीय क्षेत्र के सुजानगंज ग्राम सभा गांव निवासी रमेश कुमार सरोज पुत्र रमाशंकर क्षेत्र के अपेक्स एकेडमी स्कूल नगौली  में शिंक्षण कार्य करते हुए अपनी तैयारी कर रहे थे, परिणाम आने पर असिस्टेंट टेक्निकल भारतीय खाद्य निगम में चयन होने से लोगों में खुशी छा गई। वही विद्यालय परिवार द्वारा धूमधाम से विदाई की गई। कालेज के प्रबंधक विवेक मौर्य एवं प्रिंसिपल मोहित शुक्ला ने केक खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं सभी बच्चों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य विदाई की गई। इस अवसर पर अमित शुक्ला, दीपक यादव, छोटेलाल तिवारी, उज्जवल, विकास, राजीव, अन्तिम, प्रिया, कमलेश, विवेक, सुप्रिया, सुष्मिता, आकांक्षा, स्वामी, एकता प्रतिभा, सुरज, ज्योति सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...