― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

निःशुल्क पाठशाला का सम्मान समारोह सोमवार को

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के गुड़ाहाई मोहल्ला मलिया का गौड़ा में संचालित निःशुल्क पाठशाला का सम्मान समारोह दो अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए संचालक पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती के अवसर पर बच्चों को निस्वार्थ भाव से निःशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षकों और शिक्षिकाओं को व मासिक टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को समृद्धि ग्रुप ऑफ एजुकेशन संस्था की ओर से मुख्य अतिथियों द्वारा ससम्मान सम्मानित किया जाएगा।

मृत सिपाही की आश्रित पत्नी को दिया 40लाख का चेक

जौनपुर धारा, जौनपुर। सड़क दुर्घटना में मृत सिपाही संतोष कुमार त्िावारी की पत्नी िंरकी तिवारी को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा ने 40 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

सरायख्वाजा थाने में तैनात रहे संतोष कुमार तिवारी गत राजकीय कार्य से आजमगढ़ गए थे। 31 दिसम्बर 2022 को लौटते समय आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। मृत आरक्षी संतोष कुमार तिवारी का पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जौनपुर में वेतन खाता संचालित था। मृत्यु के पश्चात दुर्घटना बीमा का प्रस्ताव तैयार कर भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के माध्यम से बीमा कंपनी को भेजा गया था। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक व बीमा कंपनी द्वारा मृत संतोष कुमार तिवारी की आश्रित पत्नी रिंकी तिवारी के नाम 40 लाख रुपये का चेक जारी किया था।

चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी गई समस्या

जौनपुर धारा, जफराबाद। ग्राम पंचायत चौपाल दिवस के तहत ग्यासपुर गांव के पंचायत भवन पर शुक्रवार को चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में ग्रामीणों को बुलाकर उनकी समस्याओं को लेकर सूची बनाई गई।जिसमें खण्ड विकास अधिकारी अश्मिता सेन, ग्राम पंचायत अधिकारी साजिद अंसारी, एडीओ आइएसबी रामजी सिंह, एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी, ग्राम प्रधान चंदा देवी, प्रधान प्रतिनिधि मृत्युंजय यादव मौजूद रहकर ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए। खण्ड विकास अधिकारी अश्मिता सेन ने सरकार की तरफ से चल रही। सारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से संक्षिप्त में चर्चा की। साथ मे ग्राम पंचायत सचिव साजिद अंसारी को निर्देशित किया कि  आवास, शौचालय, पेंशन, राशन कार्ड, सम्बंधित कर्मियों की सूची बनाई गई। ग्रामीणों से बताया कि जिनका भी कार्य करवाने में कोई कमी रह गयी थी। उसको दूर करके काम पूरा कराया जाएगा। चौपाल में काफी संख्या में गांव के लोग आए। सभी ने अपनी समस्याओ को बताते हुए उसके निदान की मांग किया। साथ में नाली बनाने को लेकर प्रधान व सचिव को निर्देशित किया। लोगों को बताया कि सफाईकर्मीयों की टीम दवा छिड़काव के लिए बना दी गयी है। जिससे गांवों में छिड़काव हो सकें ताकि मच्छरों से कोई बीमारी न फैल सकें। इस मौके पर घनश्याम सिंह, बबलू सिंह, अरविंद यादव, लालजी यादव, राधे यादव, राम जतन यादव, रामू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

वादकारियों के हित के लिये अधिकारियों ने अधिवक्ताओं संग की बैठक

जौनपुर धारा, मछलीशहर। एक माह से अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल को समाप्त करने व न्यायालयीय गतिरोध समाप्त करने के लिये अधिवक्ता भवन में शुक्रवार को अधिकारियों व अधिवक्ताओं की आकस्मिक बैठक हुई। बैठक में नवागत तहसीलदार का परिचय समारोह भी हुआ। इस अवसर नवागत तहसीलदार अजीत कुमार सिंह ने बार और बेंच में सामंजस्य बनाकर चलने के लिये आश्वस्त किया। अधिवक्ताओं के सम्मान व वादकारियों के हितों की सुरक्षा की बात कही। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने कहा कि एक माह से चल रही हड़ताल से सभी न्यायालयों में हजारों वाद लम्बित हैं और वादकारी तहसील के चक्कर काट रहे हैं। बार और बेंच दोनों की जिम्मेदारी है कि उनके हितों की सुरक्षा कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त कर सुचारु रुप से न्यायिक कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तहसीलदार (न्यायिक)महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार कस्बा सन्तोष कुमार, नायब तहसीलदार सुजानगंज महेंद्र कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम मौर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, अशोक श्रीवास्तव आदि ने बिचार व्यक्त किया।

Share Now...