राजस्व निरीक्षक बनाए जाने पर हर्ष
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के बघरवारा निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र श्याम बिहारी सिंह को प्रोन्नति कर राजस्व निरीक्षक बनाए पर परिजनों समेत अन्य लोगों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। लोग बधाई देते नजर आए।
गौरतलब हो कि श्री सिंह वर्तमान में आजमगढ़ जनपद के मार्टीनगंज तहसील में बतौर लेखपाल कार्यरत थे। अभी हाल ही में राजस्व परिषद द्वारा जारी प्रोन्नत सूची में राजस्व निरीक्षक पद पर श्री सिंह का चयन होना परिजनों समेत लोगों के लिए हर्ष का विषय बन गया। लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। विभागीय लोगों के अलावा बृजेश सिंह, नरसिंह पालीवाल, कमलेश व अन्य लोग मुंह मीठा कराते हुए बधाई देते नजर आए।
प्रसिद्ध विराट दंगल कुकुङीपुर में 20 को तैयारी पूरी
जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुङीपुर में प्रसिद्ध विराट दंगल मेला 20 सितंबर को आयोजित होगा इसके लिए तैयारी तेज़ी से की जा रही है। पहलवानों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन की जा रही है।
इस बार विराट दंगल के नियमावली में कुछ चेंज किए गए हैं और जौनपुर केसरी को 21000, पुरस्कार होगा। जौनपुर कुमार को 11000, जौनपुर अभिमन्यु को 5100, और जौनपुर बाल केसरी को ढाई हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। उनके उपविजेता को भी विजेता की ईनाम की आधी राशि दी जाएगी। इस दंगल मे बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी व्यक्ति प्रतियोगी भाग नहीं ले पाएगा और प्रतियोगियों को जीतने पर उन्हें मेडल गदा व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों को आधार कार्ड लाना होगा। यह जानकारी सपा नेता विवेक यादव व डॉ आलोक यादव ने दी है। यह आयोजन पूर्व विधायक स्वर्गीय राजबहादुर यादव की स्मृति में वर्षों से होता आ रहा है
सड़क दुघर्टना में किशोर घायल
जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत गजरिया गांव में सड़क दुघर्टना में बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में में भर्ती कराया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी 12वर्षीय हिमांशु पुत्र राजनाथ रविवार की दोपहर साइकिल से घर से अर्सियां बाजार जा रहा था। जैसे ही बाजार समीप पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
छात्र की मौत के मामले में कंचन बालिका इण्टर कालेज के प्रिंसिपल गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवां बाजार स्थित कंचन बालिका इण्टर कालेज के प्रिंसिपल रमाकांत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विगत 9 सितम्बर को बंधवा बाज्ाार स्थित कंचन बालिका इण्टर कॉलेज में सेमरहों गांव का हाईस्कूल का छात्र आयुष सरोज(16) पुत्र हीरालाल सरोज की स्कूल से लौटते समय रास्ते में गिर कर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बधवा पुलिस बूथ के सामने छात्र की लाश रखकर धरना प्रदर्शन करने पर उच्च अधिकारी के आश्वासन पर धरना समाप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मीरगंज पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष गुप्ता व प्रिंसिपल रमाकांत यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
ट्रेन में गंदगी फैला रहे युवक का हुआ चालान
जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी कामाख्या से गांधीधाम जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में गंदगी फैला रहे युवक को यात्रियों की शिकायत पर रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे एक्ट की धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया।
रविवार की सुबह कामाख्या से गांधी धाम जा रही ट्रेन संख्या 15624 कामाख्या एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-3 में सफर कर रहे मुजफ्फरपुर जनपद के टाऊनपुर थाना क्षेत्र के इश्लामपुर गांव निवासी मोहम्मद खुर्शीद पुत्र मोहम्मद हलीम को यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन में गंदगी फैलाने के आरोप में स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट के तहत पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया।
मनबढ़ दबंगों ने संविदा विद्युत कर्मी को पीटा
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मजडीहां गांव में संविदा विद्युत कर्मी को मनबढ़ दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया।
क्षेत्र के उक्त गांव निवासी 35वर्षीय इंद्रेश चौहान पुत्र राज किशोर चौहान खेतासराय में संविदा पर विद्युत विभाग का कर्मचारी है। रविवार की दोपहर मजडीहां गांव में अपनी दुकान पर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी करने के लिए दुकान की साफ-सफाई कर रहा था। तभी पडोस के गांव के मनबढ दबंगों ने दुकान पर अकेले पाकर युवक को पीटकर घायल कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उक्त घायल को परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ताr कराया।



