― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

एमएड पाठ्यक्रम सत्र 2024-2026 में प्रवेश सम्बन्धी सूचना

जौनपुर धारा,जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय में संचालित एम.एड.पाठ्यक्रम सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किये जाते है।

आवेदन शुल्क एक हजार रुपए सामान्य वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के लिये तथा रु.750 अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग हेतु आनलाईन स्वीकार की जायेगी। जो अभ्यर्थी सत्र-2024 की पात्रता अर्हता परीक्षा के अन्तिम वर्ष या सेमेस्टर में सम्मिलित हैं,वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों तो लिये आवश्यक नियम, निर्देश, आवेदन फार्म, महत्वपूर्ण तिथियों आदि विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

समाजवादी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में लिया निर्णय

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। 74लोकसभा मछलीशहर के 370मडियाहूँ विधानसभा में समाजवादी पार्टी की कोर कमेटी के बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य ने की और मडगांव विधानसभा के प्रभारी के रूप में कैलाश नाथ यादव व राजेंद्र यादव बैठक में सम्मिलित हुए। कोर कमेटी में समस्त सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें और सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया की दिनांक सोमवार को पार्टी का कार्यालय का उद्घाटन मडियाहूँ पावर हाउस के सामने होना है। उद्घाटन समारोह में 74 लोकसभा की प्रत्याशी प्रिया सरोज जिले के समस्त नेता उपस्थित होंगे।

20 दिनों से लापता किशोर का नही लगा सुराग

जौनपुर धारा,जौनपुर। विकास खण्ड महराजगंज क्षेत्र के ताजनपुर, पो.शंकरगंज, आर्यन सिंह यादव उम्र 14वर्ष 15 अप्रैल 2024 को लगभग 11:45 बजे अपने ननिहाल ग्राम उटरूकला से टेम्पू के द्वारा अपने गृह निवास के लिये चला ऑटो रिक्शा से बदलापुर पहुंचकर घर के सदस्यों को फोन के माध्यम से बताया था कि मैं बदलापुर पहुंच चुका हूँ, और अपने घर जाने हेतु अमन बस में बैठा और काफी समय बीत जाने पर जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाईल पर सम्पर्क किया। नम्बर बन्द आने लगा और परिजनों द्वारा किसी अनहोनी शंका के आधार पर सभी परिचित व रिश्तेदारों से सम्पर्क किया गया। लेकिन जब कोई पता नही चला तो इसकी सूचना बदलापुर एवं महराजगंज थाने में दिया। जिसकी रिपोर्ट बदलापुर थाने में दर्ज कराया। लगभग 20 दिन बीत जाने पर भी लापता किशोर के बारे कोई पता नहीं चल पाया है और ना ही पुलिस को कोई भी सुराग ही मिला। हताश होकर पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Share Now...