Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

दुष्कर्म का आरोपी अश्वनी साहू गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शंकरमण्डी निवासी एक विवाहित महिला ने आरोप लगाया था कि इसी के मोहल्ले के अश्वनी कुमार साहू पुत्र राम जी साहू ने उसे शादी का प्रलोभन देकर कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाया।

महिला का शारीरिक सुख लेने के बाद उक्त व्यक्ति ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इस सम्बंध में महिला ने लिखित तहरीर दिया। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी भंडारी ओमप्रकाश पांडे द्वारा की जा रही थी। चौकी प्रभारी भंडारी और चौकी प्रभारी शंकर मंडी कंचन पांडे ने आरोपी के घर छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने महिला का चिकित्सा की परीक्षण जिला महिला अस्पताल भेज कर कराया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चलन न्यायालय भेज दिया।

सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में कुल आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

नगर के पुरानी बाजार निवासी 59वर्षीय अम्बरीष कुमार पुत्र सन्त प्रसाद व 30 वर्षीय बर्नाली पुत्री अम्बरीष घर के बाहर खडे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा टेम्पो की टक्कर लगने से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना जौनपुर रोड स्थित वी-मार्ट के समीप गुरुवार की सुबह बोलेरो पर सवार होकर जौनपुर दर्शन करने निकले दर्शनार्थी खडी ट्रक में टक्कर लगने से बोलेरो सवार अम्बेडकरनगर के मनगढ कटहरी अहिरौली निवासी 51वर्षीय दिनेश पांडेय पुत्र भागवत प्रसाद, 28 वर्षीय प्रिया पांडेय पुत्र ध्रुव, 29वर्षीय आरती पुत्री कौशलेंद्र व उक्त जनपद के कटहरी गांव निवासी 50  वर्षीय राम श्रीजन तिवारी पुत्र राम मिलन तिवारी घायल हो गए सूचना पर पहँची पुलिस ने सभ्ाी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश पांडेय व राम श्रीजन तिवारी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

पति ने पत्नी की पिटाई कर किया गम्भीर घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज नगर के रामलीला मैदान में लगे प्रदर्शनी में दुकान लगाकर अपना जीवन यापन कर रहे पति-पत्नी मे मामुली विवाद को पति ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। बिहार प्रांत के आरा जनपद के विहिया निवासी 30 वर्षीय रेनू पत्नी काशी गुरुवार की रात नगर के रामलीला मैदान में लगी प्रदर्शनी में अपनी दुकान लगाकर रोजी रोटी चलाने का काम करता है। गुरुवार की रात मामुली विवाद को लेकर पति ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को दे उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।