― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

युवती को फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित पर केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिनों पूर्व 19वर्षीया युवती के घर से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। गायब लड़की के पिता ने बगल गांव के एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है।

गांव निवासी लड़की के पिता का आरोप है कि इसी थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव निवासी श्रीजन उर्फ भोलू प्रजापति का उसके घर आना जाना था। गत 7 फरवरी को वह मेरी पुत्री को बहला कर कहीं भगा ले गया। हर संभावित स्थानों पर तलाश के बाद पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उक्त युवक ही उसकी पुत्री को कहीं भगा ले गया है।

ट्रैक्टर एजेंसी पर खड़ी बोलेरो चोरों ने उड़ाया

जौनपुर धारा, खुटहन। चौराहे के बगल पिलकिछा मार्ग पर बजरंग ट्रैक्टर एजेंसी पर खड़ी बोलेरो गाड़ी शुक्रवार की रात चोरों ने उड़ा दिया। जिसकी जानकारी एजेंसी संचालक को दूसरे दिन सुबह हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।पुलिस एजेंसी व अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है।

एजेंसी संचालक काजीशाहपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र यादव का आरोप है कि शुक्रवार को सरपतहा थाना क्षेत्र के चौबाहा भगासा गांव निवासी संतोष कुमार तिवारी ने एजेंसी से नया ट्रैक्टर खरीदा था। समझौते के तहत उसने बदले में पैसा न देकर अपनी बोलेरो गाड़ी प्रेमचंद्र को देकर ट्रैक्टर अपने घर ले गया। रोज की तरह रात लगभग दस बजे एजेंसी का सटर बंद कर सभी कर्मचारी अपने घर चले गए। रात में अज्ञात चोरों ने बाहर खड़े वाहन को निशाना बना दिया।

संदिग्ध परिस्थितियो में कुएं से युवती का शव बरामद

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के चुटकादेवी मंदिर के पास स्थित एक कुएं से युवती का शव बरामद हुआ है। जिसके पास से मिले निवास प्रमाण पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त नेवढ़िया थाना क्षेत्र के शेखुपुर गावँ निवासी अब्दुल रउफ की 25वर्षीय पुत्री फातिमा के रूप में की गई। पुलिस ने पते के आधार पर उसके घर वालो को सूचना दिया। जिसपर परिजन मौके पर पहुच कर शव के शिनाख्त की पुष्टि की और बताया कि विगत एक महीने से अपने रिश्तेदार मड़ियाहूँ नगर के कजियाना मोहल्ला निवासी रियाजुद्दीन के यहाँ रहती थी। परिजनों ने यह भी बताया कि वह कुछ मंद बुद्धि की थी। परन्तु उसका शव कुएं से अर्धनग्न अवस्था में मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्रभारीनिरीक्षक से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मामले का खुलासा होगा।

थाना समाधान दिवस आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली परिसर में सम्पूण& थाना समाधान दिवस का आयोजन पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें महज दो फरियादी ने भूमि विवाद सम्बोधित प्राथ&ना पत्र सौपा। जिसका राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस बल भेज निस्तारण करा दिया गया।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, कानूनगो उदयभान सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक अशोक सिंह, राजकुमार वमा&, जियाउद्दीन खां मदनलाल शमा&, मंशाराम गुप्ता व लेखपाल सनन्दन भट्ट, श्याम सुंदर, अच&ना, ज्योति, तनु, निशा, विकास सिंह, बृज किशोर यादव, नीतू, अमरजीत, अशोक कुमार आदि राजस्व कमी& मौजूद रहे।

कम्पोजिट विद्यालय सटवां में सौंदर्यीकृत प्रशिक्षण हाल हुआ लोकार्पण

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर स्थित बीआरसी एवं कम्पोजिट विद्यालय सटवां में सौंदर्यीकृत प्रशिक्षण हाल, कार्यालय एवं विद्यालय के कक्ष का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के कर कमलो द्वारा किया गया, साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ.अविनाश सिंह के नेतृत्व में प्रस्फुटन 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विकासखण्ड के शिक्षकों द्वारा विभिन्न विधाओं में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज अरविन्द कुमार पाण्डेय, सार्वजनिक इण्टर कॉलेज मुंगराबादशाहपुर के प्रधानाचार्य विनोद सिंह, बीएसए कार्यालय के सहायक विन्ध्यवासिनी उपाध्याय एवं एआरपी राजू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की प्रशंसा की गई तथा उनके द्वारा कहा गया कि जहां भी आवश्यकता पड़ेगी मैं बेसिक शिक्षा परिवार के लिए सदैव तैयार रहूंगा। बीएसए द्वारा विद्यालय परिसर एवं बीआरसी के भौतिक परिवेश की प्रशंसा की गई तथा कहा गया कि जनप्रतिनिधि के योगदान का अद्भुत उदाहरण मुंगराबादशाहपुर में देखने को मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव रत्नम तिवारी, राहुल सिंह, संजय सिंह, हंसराज सिंह, जीत लाल बिन्द, अजीत प्रताप सिंह, अनुज सिंह, गोरखनाथ मौर्य, उपेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, जेपी मौर्य, फूलचन्द, धीरेंद्र कुमार, सचिन, विजय प्रताप, अवनीश मिश्रा, त्रिवेदी प्रसाद, सरिता, विभा, अमरीषा साहू, कुसुम मौर्य एवं सीमा मौर्य का विशेष योगदान रहा।

प्रेम-प्रपंच के बाद हुई थी शादी, बिहार में मिला विवाहिता का शव

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरी गांव की एक विवाहिता का एक युवक से प्रेम-प्रपंच के बाद शादी हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद युवती का क्षत-विक्षत शव बिहार में पाये जाने से स्वजनों में कोहराम मच गया है। स्वजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

उक्त गांव निवासी उमाशंकर यादव की पुत्री सोनी का खुटहन थाना क्षेत्र के शेरा पट्टी निवासी राज यादव से प्रेम-प्रपंच चल रहा था। जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो स्वजनों ने सामाजिक दबाव के चलते एक मंदिर में धूमधाम से शादी कर दिया। शादी के बाद सोनी अपने पति के साथ ससुराल चली गई। वहां से दस दिन बाद ही मायके आ गई। इसके बाद पति भी यहीं आकर रहने लगा। मृतका के परिजनों का आरोप है कि एक माह पूर्व उसका पति राज दहेज की मांग को लेकर उसे मारपीट कर रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात चला गया। जहां एक सप्ताह पूर्व सोनी पति के बुलाने पर गुजरात चली गई। इसी बीच 9फरवरी को बिहार प्रदेश के गोपालगंज थाने से उसकी मौसी के मोबाइल पर फोन आया कि सोनी नामक एक युवती की हत्या करके शव फेंक दिया गया है। वहां की पुलिस ने उसकी फोटो भेजा तो उसकी पहचान सोनी के रुप में हुई। सूचना मिलते ही स्वजन बिहार के लिए रवाना हो गये।

सीओ से मिल पिता ने दामाद पर पुत्री की हत्या करने का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा घाट पर गत 5फरवरी को मछुआरों की जाल में फंसी मिली विवाहिता की लाश के मामले में शनिवार को मृतका के पिता ने क्षेत्राधिकारी शाहगंज से मिलकर दामाद के द्वारा हत्या कर शिनाख्त छुपाने के लिए शव नदी में फेंक देने का आरोप लगाया है।यह भी शिकायत है कि खुटहन थाने पर तहरीर दिए जाने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया जा रहा है।

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कौड़ियां निवासी सुरेश का आरोप है कि वह रोजी रोटी के चक्कर में मुम्बई रहता है। घर पर उसकी बड़ी बेटी सोनी और अंजली रहती है। सोनी आरसीएम कंपनी में काम करती है। सोनी का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व कौड़ियां बाजार निवासी राहुल चौरसिया से हुआ था, उससे एक पुत्र भी है। लगभग एक वर्ष पूर्व से पारिवारिक विवाद के चलते दोनों का संबंध विच्छेद हो गया था। आरोप लगाया कि इधर एक पखवाड़ा से राहुल उससे मिलने घर आने जाने लगा था। गत 4 फरवरी को सोनी अपनी बहन से कहकर निकली थी कि वह कंपनी से पैसा लेने जा रही है। रात भर उसके फोन की घंटी बजती रही, लेकिन फोन उठा नहीं। सुबह उसका शव गोमती नदी में मिला। आरोप है कि राहुल चौरसिया ने ही उसको धोखे से बुलवाकर हत्या कर दिया। थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

प्रेमी प्रेमिका ट्रेन पटरी पर लेटे,प्रेमी की मौत,प्रेमिका गम्भीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के शंकरगंज रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार की दोपहर को लगभग 24वर्षीय प्रेमी तथा 22वर्षीय प्रेमिका ने ट्रेन के पटरी पर लेट कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमे प्रेमी की मौत हो गयी तथा प्रेमिका गम्भीर रूप से घायल हो गयी।

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के कुंआर बाजार के समीप स्थित अहिरान गांव के राजभर बस्ती के निवासी सोनू राजभर पुत्र जयप्रकाश राजभर तथा उसी गांव की वंदना राजभर पुत्री बुद्धू राजभर दोपहर में उक्त क्रासिंग के पास थे। मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस को देखकर दोनो लेट गए। ट्रेन से प्रेमी की गर्दन कट कर अलग हो गयी। प्रेमिका अचानक उठ कर हटने लगी। जिससे कारण ट्रेन के टक्कर से उसका दोनो हाथ कट गया। वह पटरी के बगल में चली गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह अपने वाहन से प्रेमिका को जिला चिकित्सालय भेजवाया। पुलिस के प्रयास से युवती की बचने की संभावना बतायी जाती है। मृतका के भाई सूर्यभान ने बताया कि युवती परिवार में सबसे छोटी थी। उसकी दो दिन पहले शादी तय हुई थी। शनिवार की सुबह 10 बजे दोनो घर से भागे थे। मृतक के पिता जयप्रकाश राजभर ने बताया एक वर्ष पहले से दोनो के प्रेम सम्बन्ध की जानकारी हो गयी थी।

Share Now...